How to Apply Voter ID Card Online

हेलो दोस्तों आपका एक बार फिर स्वागत है Knowledge Journal पर मुझे यकीन है आप अच्छे होंगे आज इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि कैसे घर बैठें बनवाये ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड।  अगर आप हमारे इस लेख तक पहुँचे है मुझे यकीन है आप 18 साल के हो गए है।

लेकिन आपने अभी तक अपना वोटर आईडी कार्ड ( Apply Online For Voter Id Card ) नही बनवाया है। तो ये आपको बनवा लेना चाहिए क्योंकि ये बेहद जरूरी है। इसलिए आज हम आपको एक तरीखा बात रहे है जिसकी मदद से आप आसानी से  अपना वोटर आईडी कार्ड घर बैठे ही बनवा लेंगे बस आपको हमारे द्वारा नीचे बताए गए कुछ स्टेप फ़ॉलो करने होंगे।

वोटर आईडी बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज :-

  • 1 पासपोर्ट साइज फोटो

  • पहचान पत्र के लिए:-  जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या हाई स्कूल की मार्कशीट में से एक अपलोड करना होगा।

  • एड्रेस प्रूफ के लिए:-   राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आपका पासपोर्ट या बिजली-पानी का बिल अपलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1 ओपन वेबसाइट

सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल https://www.nvsp.in ) पर विजिट करना होगा सेवा पोर्टल पर पहुचने के बाद नीचे गए कुछ ऑप्शननों में से नए मतदाता रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

स्टेप 2:-  वेरीफाई मोबाइल नंबर

 नए मतदाता रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई टप ओपन होगी जिसमें आपसे आपको मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन दिखाई देगा  उसमे आपको अपना मोबाइल नंबर फिल करना होगा और कॅप्चा वाले ऑप्शन में कॅप्चा फिल करने के बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है और अब आपके मोबाइल नो पर एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी को डालने के बाद वेरीफाई पर क्लिक करना होगा।


स्टेप 3 कम्पलीट रेजिस्ट्रेशन

  अब आपके सामने एक नई टैब ओपन होगी जिसमें आपको  I have't EPIC number पर क्लिक करना है। उसके बाद नीचे दिए गए फर्स्ट नाम , लास्ट नाम, ईमेल वाले ऑप्शननों में आपको अपने डिटेल डालनी हैं। और उसके बाद पासवर्ड औऱ कन्फर्म पासवर्ड में एक 8 लैटर का स्ट्रांग पासवर्ड डालना है जिसमे कैपिटल ओर स्मॉल  लैटर, नंबर और एक सिम्बल होना चाहिए। इसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करें। अब आपका रेजिस्ट्रेशन कम्पलीट हो जाएगा इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है  ईमेल आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करना है।

स्टेप 4:- फॉर्म भरना

इस स्टेप में आपको 6 नंबर फॉर्म को चुनना है और इसके बाद आपको उस फॉर्म को सावधानी के साथ भरना है जिससे फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो। इसमे आप अपने राज्य और विधानसभा/संसदीय क्षेत्र  का नाम भरे इसके अलावा आपको अपना नाम, आपका पता, आपकी जन्म तिथि जैसी जरूरी इन्फॉर्मेशन भरनी होगी जब आप यह सब जानकारी भर लेंगे तब आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र या 10 वीं का सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, डाइविंग लाइंसेंस, आधार कार्ड आदि। इन डॉक्यूमेंट की मदद से आपके पते ओर जन्म तिथि आदि को कन्फर्म किया जाएगा। इनकी इमेज आपको अपलोड़ करनी होंगी इस फॉर्म के भरने के बाद एक बार यह सुनिश्चित कर ले कि फॉर्म में कोई गलती तो नही है। चेक करने के बाद पेज के आखिरी में सब्मिट के बटन को क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको आपके द्वारा दिये गए ईमेल आईडी पर एक मेल आएगा जिसमे एक लिंक होगी उस लिंक की मदद से आप अपने वोटर आईडी कार्ड के एप्लिकेशन का स्टेटस जान पायेंगे

आपका वोटर आईडी कार्ड लगभग 25 से 30 दिन के अन्दर मिल जाएगा

और इस तरह से आप घर बैठे अपना वोटर आईडी कार्ड ( New Voter Id Card ) के लिए आवेदन कर सकते है और अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते है

ये भी पढ़े: Catfishing Kya Hai in Hindi?


तो दोस्तों कैसा लगा हमारा ये लेख हमें कमेंट करके जरूर बताएं इससे हमें भी मोटिवेशन मिलता है जिससे कि हम आपके लिए ओर भी ऐसी अच्छी अच्छी टिप्स ओर ट्रिक्स लाते रहें। नमस्कार दोस्तों!

Post a Comment