तो ये IP Address क्या होता है, ये क्या काम करता है, और कितने प्रकार के होते है ऐसे बहुत सारे सवाल आपके मन में आ रहे होंगे तो आप बिल्कुल भी चिंता ना करें आज इस लेख में हम आपको IP Address ( IP Address kya hai ) के बारे मे पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगें।
IP Address की फुल फॉर्म क्या है?
IP Address क्या है? ( What is IP Address in Hindi )
आईपी पते वे हैं जो आपके डिवाइस की पहचान करते हैं और यह निर्धारित करते हैं कि यह इंटरनेट पर कहां स्थित है।एक आईपी पता, जिसे इंटरनेट प्रोटोकॉल पते के रूप में भी जाना जाता है, संख्याओं की एक अनूठी स्ट्रिंग है जो इंटरनेट पर आपके डिवाइस की पहचान करती है। यह उसी तरह काम करता है जैसे आपके घर का पता कैसे निर्धारित करता है कि आप सड़क पर अन्य घरों के संबंध में कहां हैं। आपका आईपी पता निर्धारित करता है कि आप वेब पर अन्य उपकरणों के संबंध में कहां हैं।
एक आईपी पते का प्रारूप इस तरह दिखता है: "192.168.13.125"
ये एक तरह का एड्रेस होता है या फिर कहे तो यह एक प्रकार का यूनिक नंबर होता है। जो कि इंटरनेट से connected हर डिवाइस के लिए एक प्रकार का आइडेंटिफिकेशन नंबर का काम करता है या फिर वो Computer हो, मोबाइल फ़ोन हो, प्रिंटर हो, वाई फाई हो यानी जो भी डिवाइस इंटरनेट से कनेक्टेड हो या फिर इंटरनेट एक्सेस करना चाह रहा हो। उनके लिए एक Unique Address होता है इसी यूनिक एड्रेस या यूनिक नंबर को हम आई पी एड्रेस कहते है इसी एड्रेस के द्वारा इंटेरनेट पर आपकी पहचान होती है।
आप इंटरनेट पर कुछ भी Access करते हो तो आपको वहाँ पर आपको पता चल पाता है कि ये यूजर है इस Country से ओर इसका आई पी एड्रेस ये है ओर ये IP Address ( IP Address in Hindi ) मूल रूप से इस डिवाइस के प्रदान किया गया है।
Ip address की मदद से ही हम किसी भी वेबसाइट पर विजिट कर पाते है चाहे वो फेसबुक हो, विकिपीडिया हो, या अन्य कोई भी वेबसाइट।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी वेबसाइट का कंटेंट सर्वर पर होस्ट होता है जोकि यह सर्वर भी एक कंप्यूटर की तरह ही एक device है। तो इस सर्वर का भी एक आई पी एड्रेस होता है
जैसा कि हमने पहले ही बताया है इंटरनेट से कनेक्टेड कोई भी डिवाइस हो उसका एक आई पी एड्रेस या कहे तो यूनिक नंबर होता है और जब हम किसी वेबसाइट पर विजिट करते है तो हमारी डिवाइस के आई पी एड्रेस और उस सर्वर की आई पी एड्रेस के मध्य कम्युनिकेशन होता है और इन IP Address के कम्युनिकेशन के द्वारा ही हम उस वेबसाइट के कंटेंट तक पहुँच पाते हैं।

Post a Comment