clubhouse kya hai in hindi

हाल में इंटरनेट आडि चैट एप 'क्लबहाउस' तेजी से लोकप्रिय हुआ है। भारत में भी इसके यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है । इंटरनेट आडियो चैट एप्स उन लोगों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म बनकर उभर रहे हैं, जो फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफार्म के इतर नये विकल्प की तलाश में हैं। आइए जानते हैं उभरते हुए इन्हीं इंटरनेट आडियो प्लेटफार्म के बारे में....

इन दिनों इंटरनेट आडियो एप्स खासकर तेजी से लोकप्रिय हो रहे है। जो यूजर फेसबुक, ट्विटर आदि से हटकर नये तरह के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए इंटरनेट आडियो एप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इंटरनेट आडियो के क्षेत्र में 'क्लबहाउस' ( Clubhouse App kya hai ) के आने के बाद काफी कुछ बदला है। बड़ी इंटरनेट मीडिया कंपनियां भी इस क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं। 

अगर क्लबहाउस ( Join Clubhouse ) की ही बात करें, तो पिछले कुछ महीनों में ही भारत में एंड्रायड प्लेटफार्म पर यह 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। यह इंटरनेट मीडिया का एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां 'आप अन्य यूजर्स के साथ बातचीत कर सकते हैं। सभी आडियो चैट ( Audio Chat App ) सार्वजनिक होते हैं यानी कोई भी व्यक्ति बातचीत में शामिल हो सकता है और सुन सकता है। 

इसके अनूठे दृष्टिकोण की वजह से यूजर्स क्लबहाउस और इसके जैसे एप्लीकेशंस को पसंद करने लगे हैं। इंटरनेट मीडिया पर सर्फिंग करने वाले यूजर्स के लिए यह एक नये तरह का एक्सपीरियंस है। अगर एंड्रायड और आइओएस पर इंटरनेट आडियो एप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये भी विकल्प हैं।

ये भी पढ़े: Catfishing Kya Hai in Hindi?

क्लबहाउस ऍप क्या है ( Clubhouse App Kya Hai )

क्लबहाउसः यह इंटरनेट आडियो चैट एप दुनियाभर में तेजी के लोकप्रिय हो रहा है। पहले यह इनवाइट बेस्ड आडियो चैट प्लेटफार्म था, लेकिन अब बिना इनवाइट के भी इस प्लेटफार्म से जुड़ सकते हैं। इसमें क्लबहाउस सेशंस के दौरान कोई भी विभिन्न टापिक्स पर हो रही चर्चाओं को ज्वाइन कर सकता है। बातचीत को सुन सकता है, यह एक कॉन्फ्रेंस कॉल की तरह है, जहाँ कुछ लोग किसी टॉपिक पर चर्चा करते हैं और दूसरे सिर्फ सुनते हैं। आडियो चैट सेशन विभिन्न विषयों पर आधारित होते हैं, जो एप में स्पष्ट रूप से चिह्नित होते हैं। इस प्लेटफार्म पर साइनअप करने के बाद उन विषयों को चुन सकते हैं, जिनमें आपकी रुचि है। यहां पर विभिन्न विषयों पर हो रही चर्चा और आने वाली चर्चाओं की जानकारी भी मिलती है। फोन काल की तरह ही बातचीत खत्म होने पर आडियो सत्र भी समाप्त हो जाते हैं। हाल ही में इसमें बैकचैनल नाम से नया डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर जोड़ा गया है, जो इस इंटरनेट आडियो एप पर वन-टु-वन और ग्रुप टेक्स्ट चैट की अनुमति देता है । आप अपने को-होस्ट के साथ चैट करने  के लिए बैकचैनल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एंड्रायड और आइओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।

Android और iOS के लिए क्लबहाउस जैसे कुछ सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्म

फेसबुक लाइव आडियो रूम्स: फेसबुक ने भी आधिकारिक तौर पर Facbook Live Audio Rooms फीचर पेश किया है। यहां पर एक ही समय में 50 लोग एक ही विषय पर बोल सकते हैं, जबकि सुनने वालों की कोई सीमा नहीं है। साथ ही, फेसबुक लाइव रूम मेजबानों को फंडरेजर स्थापित करने देता है। इस तरह की सुविधा अभी क्लबहाउस ( Clubhouse App in Hindi )  में नहीं है। फेसबुक के लाइव आडियो रूम्स और पाडकास्ट फीचर को फिलहाल सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के लिए जारी किया गया है। 

इसके अलावा, यह सिर्फ आइओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अमेरिका के बाहर रहने वाले यूजर्स को इस फीचर के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। शुरुआत में फेसबुक लाइव आडियो रूम्स को क्रिएट करने का विकल्प सिर्फ पब्लिक फिगर और सेलेक्टेड फेसबुक ग्रुप्स को दिया जा रहा है। फेसबुक ने ते कहा है कि आने वाले समय में यह फीचर क दूसरे यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। 

क्लबहाउस और ट्विटर स्पेस पर कोई भी लाइव आडियो सेशन होस्ट कर सकता है, लेकिन फेसबुक पर इस फीचर की कमी है। फिलहाल यह सिर्फ पब्लिक फिगर के लिए जारी किया गया है। खास फेसबुक ग्रुप्स भी लाइव आडियो को होस्ट कर सकते हैं। इसका पूरा कंट्रोल एडमिन के पास रहेगा कि लाइव आडियो रूम को होस्ट करने की परमिशन वह किसे देता है।

 फायरसाइड: यदि मेड-इन-इंडिया क्लबहाउस जैसे विकल्प की तलाश में हैं, तो फायरसाइड को ट्राई कर सकते हैं। इसे उसी टीम द्वारा विकसित किया गया है, जिसने चिंगारी एप को डेवलप किया है। चिंगारी भारतीय यूजर्स के लिए टिकटाक का एक बेहतर विकल्प है। 

फायरसाइड की बात करें, तो यह काफी हद तक क्लबहाउस की तरह ही दिखता है और उसी तरह काम भी करता है। सभी आडियो चैट सार्वजनिक होती हैं, इसलिए कोई भी इसमें शामिल हो सकता है और बातचीत सुन सकता है। आडियो आधारित इंटरनेट मीडिया एप में हर तरह का नियंत्रण भी मिलता है। वर्तमान में फायरसाइड अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़े: Pegasus स्पाईवेयर क्या है

लेहरः यह भी एक भारतीय एप है, जो लाइव आडियो और वीडियो डिस्कशन क्लब है, जबकि क्लबहाउस में केवल आडियो चैट विकल्प है। लेहर के पास आडियो और वीडियो चैट दोनों के लिए सपोर्ट है। इसमें क्लबहाउस के समान ही सर्च करने योग्य फीड है, जहां आप क्लबों में शामिल हो सकते हैं और बातचीत सुन सकते हैं। यूजर्स पसंदीदा विषयों और रुझानों को भी सर्च कर सकते हैं। लेहर के पास एंड्रायड और आइओएस दोनों के लिए एप हैं, इसलिए यह एक अच्छा विकल्प है। आप अपना खुद का क्लब शुरू कर सकते हैं और समान विचारधारा वाले लोगों के लिए जगह बना सकते हैं, जो समान हितों और विचारों को साझा करते हैं।

'इसके अलावा, टेलीग्राम वायस चैट फीचर को भी ट्राई कर सकते हैं। यह स्टैंडअलोन एप नहीं है, बल्कि टेलीग्राम एप के अंदर ही है। वायस चैट को सिर्फ ग्रुप एडमिन या चैनल का आनर ही चालू कर सकता है। इसके अलावा, आप स्पोटिफाई ग्रीनरूम को भी उपयोग कर सकते हैं। 

रेडिट टाक

जो लोग रेडिट का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं, उनके लिए रेडिट टाक भी एक विकल्प हो सकता है। इस आडियो चैट के माध्यम से समान विचारधारा वाले लोगों को ढूंढ़ना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

आपको बता दें कि रेडिट टाक में केवल माडरेटर को ही टाक होस्ट करने की अनुमति मिलती है। कंपनी ने संकेत दिया है कि वह इस फीचर को टेस्ट कर रही है और रेडिट टाक को बड़े दर्शकों के लिए पेश कर सकती है। क्लबहाउस ( Clubhouse Kya Hai in Hindi ) के समान रेडिट टाक सबरेडिट माडरेटर को सार्वजनिक Audio Talk शुरू करने की अनुमति देता है। कोई भी बातचीत में शामिल हो सकता है और बोलने के लिए अनुरोध भी कर सकते हैं। इसका यूजर इंटरफेस भी आपको क्लबहाउस की तरह ही लगेगा। यदि आप रेडिटयूजर हैं, तो रेडिट टाक क्लबहाउस जैसे आडियो इंटरनेट नेटवर्क के साथ एक बेहतर एप है।

क्लबहाउस की तरह ही है Twitter Space

क्लबहाउस की लोकप्रियता के बाद ट्विटर ने भी 'स्पेस' ( Twitter Space ) पेश किया है। 'स्पेस भी सार्वजनिक है। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति एक्सेस कर सकता है। हर स्पेस का एक लिंक होता है, जिसे सार्वजनिक रूप से शेयर कर लोगों को आमंत्रित किया जा सकता है। स्पेस में एक समय में अधिकतम 11 लोग (होस्ट सहित ) बोल सकते हैं, लेकिन श्रोताओं की संख्या की कोई सीमा नहीं है। नया स्पेस बनाने के दौरान आपको अपने स्पेस को नाम देने और स्पेस शुरू करने के विकल्प दिखाई देंगे। यहां होस्ट नियंत्रित कर सकता है कि कौन बोल सकता है।

Post a Comment