आपको बता दें यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला Instant Messaging Application है, इसलिए भी स्कैमर्स की नज़र इस प्लेटफार्म पर रहती है।
चौंकाने वाली बात यह है कि वाट्सएप हैकिंग की इस कोशिश में लोगों को ठगने के लिए उनके करीबी स्वजन और दोस्तों के नाम का इस्तेमाल किया जाता है।
जानें कैसे दोस्तों और परिवार के नाम पर कोड मांगकर यूजर्स को फंसाने की कोशिश हो रही है:
क्या है वेरिफिकेशन कोड स्कैम: (What is Verification Code Scam)
वेरिफिकेशन कोड स्कैम में यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज में वाट्सएप का लागइन कोड प्राप्त होता है। दरअसल, यह 2 factor authentication code होता है, जिसके जरिए यूजर रजिस्टर्ड वाट्सएप एकाउंट नंबर में लागइन को इनेबल कर सकते हैं।
मगर इस स्कैम में साइबर क्रिमिनल करीबी दोस्तों और स्वजन को मैसेज भेजता है और कहता है कि गलती से वाट्सएप लागइन कोड उन्हें भेज दिया है। अगर आपने यह कोड गलती से वापस भेज दिया तो फिर आपका एकाउंट हैक हो सकता है।
अगर आपको ऐसा कोई मैसेज प्राप्त होता है, तो किसी भी परिस्थिति में मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए। उस कोड को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें।
यूजर्स को पता होना चाहिए कि वाट्सएप किसी दूसरे मोबाइल नंबर पर Varification code नहीं भेजता है। वेरिफिकेशन कोड आपके फोन का होता है।
अगर आप इसे किसी को भेजते हैं, तो वे इससे आपके वाट्सएप एकाउंट को कंट्रोल कर लेंगे। अगर ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो इसका मतलब है कि साइबर क्रिमिनल आपके एकाउंट तक पहुंच प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है।
जैसे ही आप उसके साथ कोड साझा करते हैं, हैकर आपके वाट्सएप एकाउंट तक एक्सेस प्राप्त कर लेगा, जबकि आप खुद के एकाउंट से लागआउट हो जाएंगे।
ये भी पढ़े: Pegasus स्पाईवेयर क्या है
कैसे बचें इस स्कैम से
यदि किसी कारणवश आप क्रिमिनल के जाल में फंस जाते हैं, तो उसके बाद भी अपने चोरी हुए Whatsapp Account को वापस पा सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप को फालो करना होगा
- अपने फोन से वाट्सएप में साइनइन करें और एसएमएस के जरिए प्राप्त होने वाले छह अंकों के कोड को दर्ज करके अपना नंबर वेरिफाई करें।
- एक बार जब छह डिजिटएसएमएस कोड दर्ज करते हैं, तो आपके एकाउंट का उपयोग करने वाला व्यक्ति स्वत: लागआउट हो जाता है।
- अगर आपको यहां टूस्टेप वेरिफिकेशन कोड प्रदान करने के लिए भी कहा जा सकता है। यदि इस कोड को नहीं जानते हैं, तो हो सकता है कि आपके एकाउंट का उपयोग करने वाले व्यक्ति ने टू स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल किया हो। बिना टूस्टेप वेरिफिकेशन कोड के वाट्सएप में साइनइन करने के लिए आपको सात दिन तक इंतजार करना होगा।
Post a Comment