How to Download Facebook Videos

क्या वीडियो पसंद आ गया है। अगर हां, तो अपने पसंदीदा वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते। हैं। फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने. के लिए बहुत सारे एप्स मौजूद हैं। हालांकि किसी भी एप को डाउनलोड करने के दौरान सावधान रहना चाहिए, क्योंकि ये आपके स्मार्टफोन की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं और साइबर हमलों की चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए हम ऐसे एप्स और साफ्टवेयर का उपयोग करने की सलाह नहीं देंगे। इसके बजाय बिना कोई नया एप इंस्टाल किए सीधे वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। ब्राउजर के माध्यम से भी फेसबुक वीडियो को डाउनलोड करना आसान है। आइए जानते हैं एंड्रायड और आइफोन पर वीडियो को कैसे कर सकते हैं डाउनलोड :

ये भी पढ़े: Twitter अकाउंट को वेरिफाई कैसे करें

एंड्रायड स्मार्टफोन : अगर एंड्रायड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर यहां पर फेसबुक वीडियो को डाउनलोड करने के लिए फेसबुक एप पर उस वीडियो पर टैप करें, जिसे अपने फोन पर डाउनलोड करना चाहते हैं। आपको वीडियो के ठीक नीचे 'शेयर' का विकल्प दिखाई देगा। इसे टैप करें और फिर पापअप करने वाले विकल्पों में कापी लिंक पर टैप करें। फोन के ब्राउजर में fbdown.net साइट ओपन करें। यहां पर एक बार मिलेगा, जहां वीडियो का लिंक पेस्ट करना होगा। इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक करें। आपको दो विकल्प मिलते हैं- वीडियो को नार्मल क्वालिटी या फिर एचडी क्वालिटी में डाउनलोड करने का। अब अपनी पसंद के विकल्प पर टैप करें। वीडियो चलना शुरू हो जाएगा। तीन बिंदुओं वाले मेन्यू पर टैप करें। आपको वीडियो डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा। डाउनलोड पर टैप करें। जब यह आपके फोन पर डाउनलोड हो जाता है, तो इसे डाउनलोड फोल्डर से ब्राउज कर सकते हैं।

आइफोन आइफोन पर भी फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी हद तक एंड्रायड फोन के समान ही है। फेसबुक एप को ओपन करने के बाद उस वीडियो का लिंक कापी कर लें, जिसे फोन पर डाउनलोड करना चाहते हैं। अब सफारी ब्राउजर के एड्रेस बार में fbdown.net साइट को ओपन करें। साइट ओपन होने के बाद एक बार मिलेगा। वहां कापी किए गए वीडियो लिंक को पेस्ट करें। अब डाउनलोड पर क्लिक करें। फिर आप 'सेव टू फाइल्स' विकल्प का चयन कर सकते हैं। एक बार जब यह आपके फोन पर डाउनलोड हो जाता है, तो फोटो एप में वीडियो ढूंढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़े: स्मार्टफोन खोने के बाद पेमेंट ऐप को कैसे ब्लॉक करें


Post a Comment