How to get verified on twitter

टविटर पर ब्लू टिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।  ब्लू टिक का मतलब होता है कि अकाउंट  ओथेंटिक है और यह लोकप्रिय व्यक्तियों से जुड़ा है।  कंपनी ने साल 2017  में वेरिफिकेशन कार्यक्रम बंद कर दिया था। अब फिर से इसे रेलॉन्च  किया है। अब ये प्रोग्राम अकाउंट सेटिंग में एक डेडिकेटेड  फीचर के  रूप में मौजूद है। 

Microblogging Website Twitter  का उपयोग आज के इस युग में हर इंसान कर रहा है इसमें आम नागरिक, राजनेता, सेलिब्रिटी और  बिज़नेस मैन आदि लोग शामिल हैं।
आमतौर पर आप लोगों ने देखा होगा कि जो सेलिब्रिटी, राजनेता और  बिज़नेस मैन आदि  उनके Twitter Account पर एक Blue Tick होता है जिससे पता चलता है कि यह Twitter Account Authentic है।

मैं जानता हूँ कि इस Blue Tick को देखकर आपके मन में भी ये खयाल आता होगा कि ये Blue Tick हमारे Twitter Account पर भी होना चाहिए।

तो आप बिलकुल भी फिक्र न करें इसके लिए Twitter Company ने इसी May Month में दुबारा एक New Process Relaunch किया है जिसका नाम Twitter Blue Tick Process है।

जिसे कंपनी ने साल 2017  में  बंद कर दिया था। अब फिर से इसे रेलॉन्च  किया है। अब ये प्रोग्राम अकाउंट सेटिंग में एक डेडिकेटेड  फीचर के  रूप में मौजूद है।
 
इस Process के जरिए अब आप भी अपने Twitter Account को Verified करा सकते हो और Blue Tick Enable कर सकते हो।

पहले Twitter के साथ एक Verification Fourm था, जहां यूजर जैसी जानकारी देकर 'Blue Tick' के लिए आवेदन कर सकते थे।  इस बार ये सुविधा एप के भीतर ही उपलब्ध है।  हालाँकि Twitter पर ब्लू टिक को हासिल करने के लिए कंपनी द्वारा तय किये गए मानदंडों में आना जरुरी है। सबसे पहले Twitter Account Verification के लिए सूचीबद्ध श्रेणियों में से किसी एक में होना चाहिए। यह अकाउंट के लिए 6 Category है।  जैसे कि सरकार ,कंपनियां-ब्रांड और संगठन ,समाचार संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, खेल और गेमिंग, कार्यकर्ता--आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति। 

इसके अलावा, आपके पास Profile picture  के साथ एक अकाउंट, एक ईमेल या फ़ोन नंबर (पिछले 6 महीने से Activete) होना चाहिए आपके अकाउंट में टविटर के नियमों के पालन का रिकॉर्ड भी होना चाहिए। हालाँकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वेरिफिकेशन के लिए Followers के संख्या की आवश्यकता होगी या नहीं। 

अप्लाई के लिए फॉलो करें ये स्टेप 

Twitter पर Blue Tick Verification के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को  फॉलो करें 

  • अपने फ़ोन पर ट्विटर एप खोलें और मेनू में जाने के लिए टॉप लेफ्ट कार्नर पर 3 हॉरिजॉन्टल लाइन्स पर टेप करें 

  • मेनू में Setting & Privacy पर टेप करें और फिर अकाउंट को चुने।
     
  • अकॉउंट सेटिंग पेज पर आपको Security Option के ठीक नीचे एक नया विकल्प 'Verification Request' का दिखाई देगा। उस पर टेप करें। 

  • अब अगले पेज पर 'Start Request' पर टेप करें और फिर दिए गए 6 विकल्पों में से अपने अकाउंट की Category चनें फिर Next पर टेप करें। 

  • अगले पेज पर अकाउंट क्वालिफिकेशन को सलेक्ट करें यहाँ परआपको ोहफीसिअल वेबसाइट और न्यूज़ कवरेज जैसे विकल्प मिलेंगे। इनमे से किसी एक को सलेक्ट करने के बाद अब नेक्स्ट पर तप करें। 
  • अकाउंट टाइप सलेक्ट करने के बाद अकाउंट क्रेडिबिलिटी डिटेल दर्ज करें, जिसमे एक पब्लिक प्रजेंस यूआरएल और प्रतिष्ठित संगठनों माँ से कम से कम 3 न्यूज़ रेफरेंस होने चाहिए। फिर नेक्स्ट पर टेप करें। इसके बाद ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए आपका रिक्वेस्ट टविटर को भेज दिया जाता है 
अगर आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो टविटर  ब्लू टिक दिखाना शुरू कर देगा  अन्यथा ट्विटर के निर्दय प्राप्त होने के 1 महीने के बाद फिर से आवेदन कर सकते हैं।  अगर ये फीचर नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय इंतजार करना चाहिए। ट्विटर इस चरणबद्ध तरीके से जारी कर रहा हैं  आने वाले हफ्तों में इसे आप देख सकते हैं
     

Post a Comment